भिलाई में अपने पति के दोस्त से प्यार कर बैठी पत्नी: फिर बनाया नाजायज संबंध 6 महीने की गर्भवती होने के बाद पहुंची थाने रिपोर्ट लिखाने ….
By Dinesh Kumar

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वो 6 महीने से गर्भवती है। ये बच्चा उसके पति के दोस्त का है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।







कुम्हारी थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि उनके पास एक 29 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके पति के दोस्त हरप्रीत उर्फ सेट्ठी (35 साल) निवासी मध्य प्रदेश से वो प्यार कर बैठी थी। दोनों के बीच प्रेम बढ़ने पर उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने। इससे महिला गर्भवती हो गई।

जब महिला ने हरप्रीत से गर्भवती होने की बात बताई और पति से अलग होकर शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। महिला के दबाव डालने पर हरप्रीत ने महिला से दूरिया बनाना शुरू कर दिया और उसके बाद उसे धोखा देकर भाग गया। एएसपी सिटी अभिषेक झा के निर्देश पर कुम्हारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।




पहली नजर में हो गया था प्यार
महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हरप्रीत उसके पति का दोस्त है। वो उसके साथ घर आया था। वहां पर उन दोनों की मुलाकात हो गई। पहली नजर में ही उसे हरप्रीत अच्छा लगने लगा। धीरे-धीरे वो दोनों फोन पर बातें करने लगे और फिर हरप्रीत ने उससे प्यार का इजहार किया। हरप्रीत ने ही उससे कहा था कि वो अपने पति का तलाक दे देगी तो वो उसे अपने साथ रख लेगा।
होटल चलाते थे दोनों दोस्त
हरप्रीत और महिला का पति दोनों होटल चलाते थे। वहीं पर उनके बीच दोस्ती हुई। महिला का पति पहले से होटल में काम करता था। वहीं हरप्रीत एक साल पहले मध्य प्रदेश से यहां काम करने आया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रशव के बाद वो कोर्ट के आदेश पर बच्चे का डीएनए टेस्ट भी करा सकते हैं। उससे महिला के आरोप की सच्चाई भी पता चल पाएगी।







