Aradhna news BalodBalodUncategorizedछत्तीसगढ़
Trending

वार्ड 19 में विकास कार्यों की सौगात, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी और पार्षद श्यामा अखिलेश यादव का वार्डवासियों ने जताया आभार

सीसी रोड और नाली निर्माण से बदली वार्ड की तस्वीर, कई इलाकों में आवागमन हुआ सुगम

 

योगेश्वर जी की रिपोर्ट 

बालोद, 18 सितंबर 2026। नगर पालिका परिषद बालोद के वार्ड क्रमांक 19 में विभिन्न विकास कार्यों से वार्डवासियों को राहत मिली है। शंकर नगर में नाली एवं सीसी रोड निर्माण, कर्मचारी नगर में सीसी रोड, बजरंग नगर में सीसी रोड तथा यूनियन बैंक से मनोज चांडक के घर तक सीसी रोड निर्माण से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिली है।

वार्डवासियों के अनुसार, पहले कई स्थानों पर सड़क की स्थिति खराब होने और बारिश के दौरान पानी भरने से आने-जाने में परेशानी होती थी। खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय रहवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब सीसी रोड और नाली निर्माण होने से इन समस्याओं से राहत मिली है।

 

शंकर नगर में नाली एवं सीसी रोड निर्माण से जलभराव की समस्या में राहत मिली है। वहीं कर्मचारी नगर और बजरंग नगर में सीसी रोड निर्माण से आवागमन आसान हुआ है। इसके अलावा यूनियन बैंक से मनोज चांडक के घर तक सीसी रोड निर्माण से भी क्षेत्र के रहवासियों को सुविधा मिली है।

 

वार्डवासियों ने विकास कार्यों के लिए नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी एवं वार्ड पार्षद श्रीमती श्यामा अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया। रहवासियों ने कहा कि इन कार्यों से वार्ड की बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ है और लंबे समय से चली आ रही आवागमन एवं जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिली है।

Related Articles

Back to top button