Uncategorized
Trending

यातायात जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक

अविनाश साहू संवादाता पत्रकार

बालोद, 19 सितंबर 2026। शासकीय आदर्श कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय बालोद में शनिवार गतिविधि के तहत यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यातायात शाखा बालोद से सब इंस्पेक्टर राधा बोरकर, आरक्षक चेतन सोनकर एवं डोमेंद्र बघेल उपस्थित रहे।

सब इंस्पेक्टर राधा बोरकर ने छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित आवागमन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा सड़क पर जिम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

इस दौरान छात्राओं को POCSO Act, Good Touch-Bad Touch, साइबर फ्रॉड तथा Instagram और Facebook सहित सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया। उन्होंने छात्राओं से किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल अभिभावक, शिक्षक या संबंधित अधिकारी को जानकारी देने की अपील की।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती हेमलता गंगबेर सहित वरिष्ठ व्याख्याता बी.आर. साहू, एम.के. ठावरे, बी.एन. योगी, साकेत वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, अशरफ तिगाला, डी.एन. तिवारी, परमेश्वर देवांगन, पद्माकर, लेखा देवी, रिचा मीका, प्रमिला रामटेके सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

व्यायाम शिक्षक सूर्यकान्त सिन्हा ने बताया कि शनिवार गतिविधि के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा, POCSO Act एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक कर जिम्मेदार और सजग नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।

Related Articles

Back to top button