Uncategorized

भिलाई में आवास की परेशानी लेकर सांसद विजय बघेल से मिले बीएसपी के रहवासी:1500 बीएसपी आवासधारियों को ₹6 प्रति वर्गफीट में राहत मिलने की उम्मीद

By Dinesh chourasiya

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के आवासों में रहने वाले परिवारों ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि रिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के आवासधारियों को ₹6 प्रति वर्गफीट की दर से राहत देने पर सहमति बनने की बात सामने आई है। इससे करीब 1500 परिवारों को फायदा मिलने की उम्मीद है। सोमवार को करीब 500 लोगों ने एकजुट होकर दुर्ग सांसद विजय बघेल से मिलकर अपनी बात रखी।

आवासधारियों ने सांसद विजय बघेल से की मुलाकात।

आवासधारियों का कहना है कि वे लंबे समय से बीएसपी आवासों से जुड़े नियमों और आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। रिटेंशन और थर्ड पार्टी से जुड़े मामलों के कारण कई परिवारों के सामने अपने आवास को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। इस समस्या को लेकर सांसद विजय बघेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और बीएसपी प्रबंधन के सामने आवासधारियों का पक्ष रखा।

बताया गया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर इस मामले में पहल की गई। शुरुआती बातचीत और सहमति के अनुसार दोनों श्रेणियों के आवासधारियों को ₹6 प्रति वर्गफीट की रियायती दर पर राहत देने की संभावना है। हालांकि, इसका लाभ कब से और किन शर्तों पर मिलेगा, यह आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद ही साफ होगा।

आवासधारियों की सममस्याओं से कराया अवगत आवासधारियों ने कहा कि सांसद विजय बघेल ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से उठाया। वहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने भी इस मामले में लगातार सहयोग किया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद समाधान की उम्मीद बढ़ी है। उनका कहना है कि इस फैसले से उन परिवारों को बड़ी राहत मिल सकती है, जो कई साल से बीएसपी आवासों में रह रहे हैं और आर्थिक परेशानी के चलते चिंतित थे।

 

Related Articles

Back to top button