Uncategorized

CG में अर्नब के बाद मुरासु तूफान से फिर बदलेगा मौसम:9 जिलों में यलो अलर्ट, 3-4 नवंबर तक कई जिलों में होगी बारिश; तेज हवाएं चलेंगी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब के बाद अब एक और चक्रवात ‘मुरासु’ का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश और गरज-चमक की एक्टिविटी बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 2 से 4 नवंबर तक अलग-अलग जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज 2 नवंबर को कांकेर-धमतरी समेत प्रदेश के 9 जिलों में यलो अलर्ट है।

वहीं, 3 और 4 नवंबर को बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button