Uncategorized

भिलाई में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत पीआईईसी प्रोजेक्ट कंपनी में लोडिंग के दौरान हुआ हादसा,  कंपनी में दिया 25 लाख का मुआजा 

By Dinesh chourasiya

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 34 साल के मजदूर की भिलाई में क्रेन की मदद से ट्रेलर पर लोड किया जा रहा था जॉब, मौत हो गई। हादसा 30 अक्टूबर की रात पीआईईसी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी परिसर में हुआ। मजदूर ट्रेलर पर सामान लोड करने का काम कर रहा था। इसी दौरान हाईटेंशन तार टूटकर ट्रेलर पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से किशन महतो गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक किशन महतो खुर्सीपार के गौतम नगर वार्ड-42 का रहने वाला था। वह पिछले 6-7 साल से कंपनी में काम कर रहा था। घटना के बाद शनिवार सुबह परिजनों ने कंपनी के बाहर हंगामा किया। उनका आरोप था कि हादसे के बाद किशन करीब 20 मिनट तक तड़पता रहा। उसे समय पर इलाज और जरूरी सुविधाएं नहीं मिल सकीं। परिजनों ने यह भी कहा कि काम के दौरान उसके पास सुरक्षा के जरूरी उपकरण नहीं थे।

विवाद बढ़ने की सूचना पर जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। जामुल थाना प्रभारी की मौजूदगी में कंपनी प्रबंधन और परिजनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी। कंपनी ने मृतक के पिता, पत्नी और बच्चों को 25 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही। साथ ही पत्नी सुमन महतो को बच्चों के पालन-पोषण और पढ़ाई के लिए हर महीने 15 हजार रुपए देने का फैसला किया गया। इसके बाद परिजन वहां से लौट गए।

प्रबंधन ने दिया मुआवजा कंपनी के मैनेजर जय कुमार जैन ने बताया कि घटना से पूरा प्रबंधन दुखी है। आपसी सहमति से परिवार को 25 लाख रुपए देने और मृतक की पत्नी को हर महीने 15 हजार रुपए देने पर समझौता हुआ है। उन्होंने बताया कि कंपनी में मजदूरों को सुरक्षा के लिए हेलमेट और जूते दिए जाते हैं।

जैन के मुताबिक घटना के समय ट्रेलर में सामान लोड किया जा रहा था। तार टूटने की आवाज सुनकर कर्मचारी बाहर निकले। इसके बाद ट्रेलर को बाहर निकालकर किशन को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मैनेजर ने बताया कि किशन कंपनी में करीब 6-7 साल से काम कर रहा था और यहां लोहे के सामान बनाने का काम होता है। तार टूटने की वजह और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के सवाल पर मैनेजर ने कहा कि उन्हें इसकी वजह की जानकारी नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button