Uncategorized

भिलाई में फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

By Dinesh Chourasiya

प्रार्थी मोहन लाल देवांगन (कोहका, भिलाई) ने शिकायत की थी कि आरोपी अवतार सिंह व साथियों ने मौजा कोहका की जमीन (खसरा 1704/88, 1200 वर्गफीट) अपनी बताकर बेची और रजिस्ट्री करा दी। मकान निर्माण के नाम पर ₹23,28,000 वसूले। बाद में जमीन किसी अन्य महिला की निकली।

रकम वापसी के लिए दिए गए 3 चेक बाउंस हो गए। आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज से दूसरी फर्जी रजिस्ट्री (खसरा 1704/2) भी कराई।

जांच पर चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्र. 1635/2026 धारा 420, 120B, 34 भादवि कायम कर आरोपी *01. अवतार सिंह 02. मनोज कुमार सोनी* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button