Uncategorized

भिलाई में फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

 

आरोपी परमानंद यादव (24 वर्ष, निवासी ओटेबंद, दुर्ग) फेसबुक-इंस्टाग्राम पर *कल्याण मैट्रिमोनी, एलिट मैच मैट्रिमोनी और फ्यूचर पार्टनर* के नाम से फर्जी ब्यूरो चलाता था। AI से बनाई गई काल्पनिक युवतियों की फोटो दिखाकर शादी के इच्छुक लोगों से ₹2,000 रजिस्ट्रेशन फीस वसूलता था और फिर नंबर ब्लॉक कर देता था।

मुखबिर की सूचना पर उत्तर गंगोत्री भवन, सुपेला में दबिश देकर पुलिस ने मौके से *22 कीपैड मोबाइल, 4 एंड्रॉइड मोबाइल, 16 सिम, कंप्यूटर, वाई-फाई, बैंक चेकबुक और ₹1,64,000 नगद सहित कुल ₹2,83,600 की संपत्ति जप्त* की।

आरोपी पिछले 3 महीने से यह कॉल सेंटर चला रहा था, रोज 20 से 50 लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। उसके खिलाफ थाना सुपेला में अपराध क्र. 1630/2026 धारा 317(2), 319(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*दुर्ग पुलिस की अपील:* सोशल मीडिया पर दिखने वाले मैरिज ब्यूरो के झांसे में न आएं, किसी भी अनजान को फीस, OTP या बैंक डिटेल न दें। ठगी होने पर 1930 या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।

Related Articles

Back to top button