Uncategorized

तूफान अर्नब से आंध्रप्रदेश में तबाही, 3 की मौत:31 घर डैमेज, 57 हजार लोगों को शिफ्ट किया; 

By Dinesh chourasiya

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। यहां 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश में 3 मौतें हुई हैं।

राज्य के 31 घरों को नुकसान पहुंचा। 57 हजार लोगों को शिफ्ट किया गया है। तूफान के कारण 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गईं।

ओडिशा में भारी बारिश के चलते 16 जिलों में स्कूल बंद हैं। यहां 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 4,000 साइक्लोन शेल्टर बनाए गए हैं।

विशाखापट्टनम में रात 27 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे से 28 अक्टूबर की सुबह 3 बजे तक, यानी करीब 18 घंटे में 200mm से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। यह जुलाई में होने वाली औसत बारिश के डेढ़ गुना से ज्यादा है। यहां जुलाई में औसतन 133mm बारिश होती है।

MP-UP और बिहार समेत 9 राज्यों में अलर्ट

आंध्र प्रदेश और ओडिशा: भारी से बेहद भारी बारिश, तेज हवाएं और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा।

तेलंगाना और छत्तीसगढ़: 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश, कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश की आशंका।

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र: पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश का अनुमान। कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

झारखंड और बिहार: 28 से 30 अक्टूबर के बीच बारिश; बिहार में 29-30 अक्टूबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका।

12 मिनट पहले

Related Articles

Back to top button