Uncategorized

भिलाई पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत:आत्महत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस

By Dinesh chourasiya

भिलाई में बुधवार सुबह पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने के कारण 21 साल की युवती की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8:45 बजे छावनी थाना क्षेत्र में हुई। मृतका की पहचान पूनम अहिरवार (21), निवासी अटल आवास, शिवाजी नगर खुर्सीपार के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के आधार पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि युवती के गिरने की वजह अभी साफ नहीं हुई है। पुलिस हादसे और आत्महत्या, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को तत्काल शासकीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला ले जाया गया। वहां जांच और जरूरी प्रक्रिया के बाद शव को मरचुरी में रखवाया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

घर से टहलने निकली थी युवती परिजनों के मुताबिक पूनम सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी। कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें युवती की मौत की सूचना दी। वह पावर हाउस ओवरब्रिज तक कैसे पहुंची और वहां किन हालात में नीचे गिरी, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस घटना से पहले की गतिविधियों और दूसरे पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी : परिजन जानकारी के मुताबिक पूनम को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। वह कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती भी रही थी। एम्स में भी उसका इलाज चल रहा था। लेकिन आज सुबह टहलने गई पूनम फ्लाईओवर से कैसे गिरी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस बीमारी और आत्महत्या दोनों के एंगल से जांच कर रही है।

मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि मृतका की पहचान पूनम, पिता हुकुमचंद, उम्र 21 साल, निवासी अटल आवास शिवाजी नगर खुर्सीपार के रूप में हुई है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवती ने ओवरब्रिज से छलांग लगाई थी या वह किसी वजह से नीचे गिर गई। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही युवती की मौत के कारणों का पता चल सकेगा

Related Articles

Back to top button