
थाना छावनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पावर हाउस खंडहर के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल बेच रहा है। सूचना पर ACCU एवं थाना छावनी की टीम ने रेड कर आरोपी *रेशम सिंह, 36 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, भिलाई* को पकड़ा।







आरोपी के कब्जे से *96 नग प्रतिबंधित कैप्सूल (12 स्ट्रीप), 1 मोबाइल, 1 मोटरसाइकिल CG07 LY 2329 और नगदी सहित कुल ₹59,400* की सामग्री जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 749/2026, धारा 22/8(ख) NDPS एक्ट* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
दुर्ग पुलिस का नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।








