Uncategorized

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान:28 अक्टूबर को आंध्र तट से टकराएगा, तमिलनाडु-पुडुचेरी में तेज बारिश; ओडिशा के 5 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

By Dinesh chourasiya

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया रविवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसे अर्नब नाम दिया गया है। इसके असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है।

इस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश में 26 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान है। ओडिशा के गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिले में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

पुडुचेरी में शनिवार रात से लगातार बारिश हो रही है। वहीं, तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच इरोड जिले में रविवार को कोडिवेरी बांध पर लगातार दूसरे दिन पर्यटकों की एंट्री बंद रही। केरल में भी भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में रेड अलर्ट है। इन जिलों में शैक्षणिक संस्थानों और पर्यटन स्थलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

पुडुचेरी में शनिवार रात से बारिश जारी है। रविवार दोपहर तक बारिश हो रही थी।

पुडुचेरी में शनिवार रात से बारिश जारी है। रविवार दोपहर तक बारिश हो रही थी।

दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश हुई। विजुअल जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का है।

दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश हुई। विजुअल जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का है।

अमृतसर की अनाज मंडी में शनिवार को आंधी-तूफान आया। इस दौरान मजदूर धान की बोरियों को प्लास्टिक की शीट से ढकते हुए।

अमृतसर की अनाज मंडी में शनिवार को आंधी-तूफान आया। इस दौरान मजदूर धान की बोरियों को प्लास्टिक की शीट से ढकते हुए।

पटियाला के बाहरी इलाके में पटियाला-राजपुरा रोड के किनारे एक खेत में एक किसान धान की पराली जलाता दिखाई दिया।

पटियाला के बाहरी इलाके में पटियाला-राजपुरा रोड के किनारे एक खेत में एक किसान धान की पराली जलाता दिखाई दिया।

डोडा की भद्रवाह घाटी में बर्फ से ढकी पर्वत चोटियों का नजारा, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होने लगी है।

डोडा की भद्रवाह घाटी में बर्फ से ढकी पर्वत चोटियों का नजारा, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होने लगी है।

तमिलनाडु के नीलगिरि में भारी बारिश के कारण एक निजी लॉज की दीवार गिर गई। इसके मलबे में कई गाड़ियां दब गईं।

तमिलनाडु के नीलगिरि में भारी बारिश के कारण एक निजी लॉज की दीवार गिर गई। इसके मलबे में कई गाड़ियां दब गईं।

देशभर के मौसम का हाल…

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

26 अक्टूबर

केरलम में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। तमिलनाडु-पुडुचेरी में ऑरेंज अलर्ट है।

कर्नाटक, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट है। यहां 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

27 अक्टूबर

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट है।

छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम, कर्नाटक और रायलसीमा में बारिश का यलो अलर्ट है।

बिहार: राज्य में 26 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम

बिहार में 26 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 2 दिन बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। 27 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

Related Articles

Back to top button