Uncategorized

शिवनाथ नदी में बहता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:SDRF ने  रेस्क्यू कर निकाला बाहर, पहचान करने में जुटी पुलिस

By Dinesh chourasiya

दुर्ग की शिवनाथ नदी में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता मिला। भिलाई-राजनांदगांव बायपास पुल के नीचे शव दिखाई देने की सूचना पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण शव आगे की ओर बह रहा था। टीम ने रेस्क्यू बोट और जरूरी उपकरणों की मदद से तलाशी अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद पिपरछेड़ी-कोटनी क्षेत्र के पास शव को नदी से बाहर निकाला गया।

जिला अग्निशमन कार्यालय के अनुसार, रविवार 1 नवंबर को जिला कंट्रोल रूम के माध्यम से शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद SDRF दुर्ग की टीम रेस्क्यू बोट, लाइफ जैकेट और अन्य उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जवानों ने नदी के बहाव की दिशा में शव की तलाश शुरू की।

एसडीआरएफ ने सर्च कर बाहर निकाला शव।

पुलगांव पुलिस को सौंपा शव

SDRF की टीम ने अज्ञात पुरुष के शव को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पुलगांव थाना क्षेत्र की नगपुरा चौकी पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अब शव की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि शव नदी में कहां से और किन परिस्थितियों में पहुंचा।

 

Related Articles

Back to top button