Uncategorized

दुर्ग में इस बार नहीं होगा राज्योत्सव का आयोजन:विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के बाद कार्यक्रम स्थगित, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

By Dinesh chourasiya

विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के निधन से दुर्ग में राज्योत्सव स्थगित। - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले के अहिवारा से भाजपा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के निधन के बाद जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। पहले तय कार्यक्रम के अनुसार 2 नवंबर को गंजपारा में राज्योत्सव का आयोजन होना था। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कई गतिविधियां प्रस्तावित थीं।

विधायक के निधन से जिले में शोक की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम टालने का फैसला लिया है। राज्योत्सव के तहत होने वाले सभी सांस्कृतिक और अन्य आयोजनों को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम को लेकर गंजपारा में तैयारियां की जा रही थीं।

जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश।

30 अक्टूबर को हुआ था विधायक का निधन

अहिवारा से भाजपा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का 30 अक्टूबर को निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थे। 31 अक्टूबर को बालोद जिले में उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। विधायक के निधन के बाद स्थानीय नेताओं ने भी दुर्ग में राज्योत्सव आयोजित नहीं करने की अनुशंसा की थी।

प्रदेशभर में 1 नवंबर को राज्योत्सव मनाया जा रहा है, लेकिन शोक के चलते दुर्ग जिले का जिला स्तरीय कार्यक्रम इस बार आयोजित नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button