Uncategorized

भिलाई में 1 करोड़ की चोरी का खुलासा, 9 आरोपी  दबोचे गए 

By Dinesh chourasiya

थाना वैशाली नगर में डॉक्टर के सूने मकान से हुई लगभग 1 करोड़ की नकदी एवं जेवर चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

प्रार्थिया डॉ. नमिता मित्तल दिनांक 17.10.2026 को घर में ताला लगाकर बाहर गई थी, 23.10.2026 को लौटने पर अलमारी से नकदी व आभूषण गायब मिले। अपराध क्र. 389/2026 धारा 331(4), 305 BNS दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य व सीसीटीवी के आधार पर आरोपी राहुल बंसोड़ को चिन्हित किया। गोंदिया, नागपुर से लेकर मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज (UP) तक दबिश देकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी -* प्रदीप चौधरी, सुजीत सिंह, ज्वेलर सोनू जायसवाल, रविन्द्र बंसोड़, किरण बंसोड़, आयुष बंसोड़, रेखचंद्र देवांगन, आकाश श्रीपाद, अमन सिंह। *मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ फरार है।*

*बरामदगी -* 47.64 लाख नकद, सोने-चांदी के आभूषण, XUV कार, सुपर स्प्लेंडर बाइक, इनोवा वाहन व अन्य सामान, कुल कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये।

आरोपियों ने जेवर जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाए थे तथा कुछ जेवर भट्टी में गलाकर स्वरूप बदल दिया था। चोरी की रकम से वाहन व मकान निर्माण में खर्च किया गया था।

*अपील -* घर सूना छोड़ने से पहले थाना को सूचित करें, बड़ी रकम घर में न रखें, सीसीटीवी चालू रखें।

Related Articles

Back to top button