छत्तीसगढ़ में डूबते सूर्य को दिया गया अर्घ्य:गन्ने के मंडप में पूजा, सूप में ठेकुआ-फल सजाए; कल उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी छठव्रती
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ में लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार शाम घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। व्रती महिलाएं सूप और दउरा में फल, ठेकुआ और प्रसाद सजाकर घाट पहुंची। ढोल-नगाड़ों के बीच डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।







बिलासपुर में अरपा नदी के तट पर 1 किलोमीटर लंबा घाट तैयार किया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। यहां 5100 दीप जलाकर महाआरती की जाएगी। रायपुर में महादेव घाट जाने वाले रास्ते में 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।


उत्तरप्रदेश से भी पहुंचे श्रद्धालु




रायगढ़ में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
रायगढ़ में केलो नदी के किनारे स्थित छठ घाटों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। जूटमिल क्षेत्र में सबसे बड़ा छठ घाट है। इसके अलावा एसईसीएल रोड और बेलाडुला के खर्राघाट स्थित छठ घाटों पर भी शाम होते ही हजारों श्रद्धालु पहुंचे और छठी मैया की पूजा की।





