Uncategorized
उतई के ग्राम गोड़पेण्ड्री में भाई की हत्या का खुलासा, बहन गिरफ्तार
By Dinesh chourasiya

थाना उतई क्षेत्र के ग्राम गोड़पेण्ड्री में 40 वर्षीय धर्मेन्द्र पाल की हत्या की घटना का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा किया है।







दिनांक 14.11.2026 को मर्ग की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव के निरीक्षण में बाईं आंख और सिर पर ठोस वस्तु से प्राणघातक चोट के निशान मिले। पहले बहन धन्नी धनकर ने अज्ञात हमले की बात कही थी।
परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर धारा 103(1) BNS के तहत अपराध दर्ज कर बहन से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह भाई की शराब पीने की आदत से परेशान थी, इसलिए सीलबट्टा (लोढ़ा) से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हथियार जप्त कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
*आरोपी: धन्नी धनकर, 34 वर्ष, निवासी गोड़पेण्ड्री।*
*जप्त: 1 सीलबट्टा (लोढ़ा)।*








