दुर्ग में छठ पर्व को लेकर महापौर ने तैयारी तेज के दिये निर्देश, तालाबों-घाटों में युद्धस्तर पर प्रतिदिन सफाई अभियान करने की बात कही
By Dinesh chourasiya

दुर्ग/ 12/ नवंबर,नगर पालिक निगम। आज महापौर अलका बाघमार ने खुद वार्ड क्रमांक 29 सिविल लाइन शीतला तालाब,वार्ड क्रमांक 50 बोरसी तालाब सहित अन्य तालाबों का निरीक्षण कर सफाई की मॉनिटरिंग कर करते हुए आगामी छठ पर्व को देखते हुए अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान शहर के तालाबों एवं छठ घाटों की साफ-सफाई तेज करने के निर्देश दिए।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग प्रभारी निलेश अग्रवाल,एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर,ज्ञानदास बंजारे,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,जितेंद्र राजपूत,मनोहर शिंदे,दुर्गेश कुमार सहित टीम मौजूद रहें।
निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा तालाबों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नियमित सफाई कर्मचारियों के साथ मशीनों को भी लगाया गया है। तालाबों में फैली जलकुंभी, तैरता कचरा, प्लास्टिक और अपशिष्ट निकाला जा रहा है। घाटों की सीढ़ियों और किनारों की गंदगी भी साफ की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।







महापौर अलका बाघमार ने खुद विभिन्न तालाबों का निरीक्षण कर सफाई की मॉनिटरिंग कर रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि छठ से पहले सभी प्रमुख तालाब-घाटों की सफाई बेहतर तरीके से हो, लापरवाही न हो और जहां ज्यादा जलकुंभी-कचरा है वहां प्राथमिकता से सफाई कराई जाए।गौरतलब है कि छठ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह-शाम तालाबों पर सूर्य को अर्घ्य देते हैं। महापौर अलका बाघमार ने नागरिकों से भी अपील की है कि तालाबों-घाटों में कचरा, प्लास्टिक व पूजन सामग्री इधर-उधर न फेंकें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।




