त्योहारों के मद्देनजर दुर्ग पुलिस की कार्यवाही – धारदार हथियार के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
By Dinesh chourasiya










त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।




पुलिस के अनुसार आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को डरा-धमका रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।
*घटना स्थल:*
1. सीएसईबी कॉलोनी ग्राउंड के खंडहर रोड के पास
2. भिलाई श्मशान घाट के पास, कैम्प-03 क्षेत्र
3. थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र का अन्य स्थान
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. गजेंद्र कुमार बंजारे, 27 वर्ष, निवासी कैम्प-02, छावनी, दुर्ग – अपराध क्रमांक 666/2026
2. विवेक यादव, 21 वर्ष, मूल निवासी देवरिया, यूपी, वर्तमान पता कैम्प-02, छावनी – अपराध क्रमांक 665/2026
3. सूरज प्रसाद, 25 वर्ष, निवासी कैम्प-02, छावनी – अपराध क्रमांक 667/2026
जप्त सामग्री:
– 03 नग धारदार लोहे के हथियार
तीनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।




