त्योहार के सीजन में रेलवे का ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम ठप होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. IRCTC और रेल वन-रेल कनेक्ट ऐप के जरिए टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे यात्रियों को दिक्कतें आ रही हैं. टिकट बुकिंग के दौरान स्क्रीन पर ‘Unable to Process Request’ का मैसेज दिखाई दे रहा है, जिससे यात्री परेशान हैं.












