Uncategorized
दुर्ग पुलिस परिवार की बेटी गायिका पूर्वा श्रीवास्तव ने BBA में हासिल किया स्वर्ण पदक, राज्यपाल के हाथों मिला सर्वोच्च सम्मान
By Dinesh chourasiya

दुर्ग। पुलिस परिवार की बेटी एवं प्रसिद्ध गायिका पूर्वा श्रीवास्तव ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय, बिलासपुर से BBA (बैच 2021-2024) में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया।







पूर्वा शिक्षा के साथ-साथ संगीत के क्षेत्र में भी 50 से अधिक पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं और बॉलीवुड मंच पर भी अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं।
पूर्वा के पिता डॉ. यशवंत श्रीवास्तव रेंज साइबर थाना दुर्ग में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं।
इस उपलब्धि पर आईजी दुर्ग सहित वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।








