दुर्ग राजीव नगर हत्याकांड: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, सिटी कोतवाली पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार
By Dinesh chourasiya

*दुर्ग, 10 नवंबर 2026:* थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के राजीव नगर में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट और धारदार हथियार से हमले में एक व्यक्ति की मौत के मामले में दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।







प्रार्थी समारू राम देवांगन की रिपोर्ट पर पुलिस ने बताया कि 9 नवंबर की रात मृतक चंदू उर्फ चंदन प्रसाद देवांगन का आरोपियों से पुराना विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक नवीन राजपूत के नेतृत्व में BNS की धारा 103(1), 61(2), 191(1), 191(2), 331(8) के तहत अपराध दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी:* पंकज ठाकुर (28), निखिल ठाकुर (20), खूबलाल ठाकुर उर्फ छोटी (22), संगीता ठाकुर (35), पुष्पा ठाकुर (30), योगिता ठाकुर (18), संदीप ठाकुर (42), सत्या साहू (18) सभी निवासी वार्ड नं. 4 राजीव नगर, दुर्ग तथा 2 विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।








