CG में जुआ खेलते प्रधान पाठक और सरपंच समेत 13 लोग गिरफ्तार:तैलियामार गांव में पसान पुलिस की दबिश, कैश और 1.83 लाख का सामान जब्त
By Dinesh chourasiya

कोरबा जिले के ग्राम तैलियामार में रुपए दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे 13 लोगों को पसान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 32 हजार रुपए कैश, 2 बाइक, 5 मोबाइल और ताश की गड्डी जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 83 हजार रुपए बताई गई है।







पुलिस को सूचना मिली थी कि तैलियामार गांव में कुछ लोग रुपए दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पसान पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 13 लोगों को पकड़ लिया। जिसमें प्रधान पाठक और सरपंच भी शामिल है।
कैश, बाइक और मोबाइल जब्त




पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश, 32 हजार रुपए नकद और एक लाल गमछा जब्त किया। इसके अलावा 2 बाइक की कीमत करीब 1 लाख रुपए और 5 मोबाइल की कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है। जब्त सामान की कुल कीमत 1 लाख 83 हजार रुपए बताई गई है।
गिरफ्तार लोगों में सरपंच भी शामिल
पुलिस की ओर से दी गई सूची में शैलेन्द्र जेम्स (45), कुंपल सिंह (54), रवि ठाकुर (50), गजेन्द्र यादव (30), सोनसाय (50), दशरथ खलखो (35), कैलाश कुजूर (25), शैष्मन (41), चन्द्रमान कौशिक (35), राजकुमार रजक (25), समारू (31), अनुराग वर्मा (30) और सहदेव आर्मो (45) के नाम शामिल हैं।
बताया गया है कि पकड़े गए लोगों में गजेन्द्र यादव भी शामिल हैं, जो प्राथमिक शाला पंडरीपानी में प्रधान पाठक हैं। सहदेव आर्मो ग्राम पंचायत बैरा के सरपंच हैं




