Uncategorized

आज छत्तीसगढ़ आएंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्मृति ईरानी पहुंचीं:धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जा रहा है। दशहरा मैदान में आयोजित समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंच चुके हैं।

कांग्रेस विधायक वाली इस सीट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है। धरमजयगढ़ रायगढ़ जिले की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीट है। यह क्षेत्र आदिवासी बहुल है और राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला लंबे समय से रहा है। पिछले 5 विधानसभा चुनावों के नतीजे देखें तो शुरुआती 2 चुनावों में बीजेपी को सफलता मिली, जबकि उसके बाद कांग्रेस ने लगातार 3 बार जीत दर्ज की।

जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से जुड़ा आयोजन है, इसलिए इसका सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व है। बीजेपी इस आयोजन को बड़े स्तर पर कर रही है। ऐसे में इसका राजनीतिक संदेश भी है। आदिवासी समाज के बीच अपनी पहुंच और संगठन की सक्रियता दिखाने का यह पार्टी के लिए एक अवसर हो सकता है।

Related Articles

Back to top button