Uncategorized

CG में पिकनिक स्पॉट पर बॉयफ्रेंड संग गई युवती से गैंग रेप  दो गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

रायगढ़ जिले के बोतल्दा स्थित अटल रॉक गार्डन में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई 20 साल की युवती के साथ दो युवकों ने बारी-बारी से रेप किया।

आरोपियों ने पहले दोनों को धमकाया और मारपीट कर पैसे छीन लिए। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, सक्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 साल की युवती शनिवार को अपने बॉयफ्रेंड के साथ बोतल्दा स्थित अटल रॉक गार्डन घूमने गई थी। दोनों पिकनिक स्पॉट से पहाड़ के ऊपर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां दो युवक आ गए।

आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले युवक और युवती को धमकाया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की और रुपए छीन लिए। फिर दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की तलाश

घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। उनकी पहचान बोतल्दा निवासी राहुल पटेल (22) और थनेश्वर पटेल (20) के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक पहले भी इस इलाके में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। हालांकि, पहले पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस

खरसिया SDOP सतीश भार्गव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

…………………….

Related Articles

Back to top button