Uncategorized

दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल,337 पुलिसकर्मियों के तबादले:270 कॉन्स्टेबल, 64 हेड कॉन्स्टेबल और 3 ASI को नई पदस्थापना मिली;SSP ने जारी किया आदेश

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले में दीपावली और छठ पर्व के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। SSP ने तीन अलग-अलग आदेश जारी कर 337 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं।

इनमें 270 आरक्षक, 64 प्रधान आरक्षक और 3 उप निरीक्षक (एसआई) शामिल हैं। सभी के तबादले प्रशासनिक कारणों से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक किए गए हैं।

दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने आदेश जारी किया है।
दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने आदेश जारी किया है।

270 आरक्षकों का तबादला, यातायात विभाग में बड़ी संख्या में तैनाती

जारी आदेश के अनुसार, 270 आरक्षकों को उनकी मौजूदा जगह से हटाकर जिले के अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में भेजा गया है। इनमें बड़ी संख्या में आरक्षकों की तैनाती यातायात विभाग में की गई है।

64 प्रधान आरक्षक भी इधर से उधर

इसी तरह 64 प्रधान आरक्षकों के भी तबादले किए गए हैं। इन्हें अलग-अलग थानों, चौकियों और पुलिस इकाइयों से हटाकर नई जगह भेजा गया है। इनमें कुछ प्रधान आरक्षकों को यातायात विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

3 एसआई को भी मिली नई पदस्थापना

तीसरे आदेश में तीन उप निरीक्षकों (एसआई) के तबादले किए गए हैं। एसआई राजेश देवांगन को स्मृति नगर चौकी से रक्षित केंद्र दुर्ग भेजा गया है।

वहीं, मदनलाल साहू को उतई थाना से दुर्ग थाना और मंगला गुप्ता को पद्मनाभपुर थाना से पुरानी भिलाई थाना में पदस्थ किया गया है

Related Articles

Back to top button