Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़

पार्षद पुष्पा ईश्वर साहू की मौजूदगी में पाररास गणेश मंदिर में जला ‘आशीर्वाद का एक दीप’

 

अविनाश साहू संवादाता पत्रकार

बालोद, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बालोद द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर के विभिन्न मंदिरों में ‘आशीर्वाद का एक दीप’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में पाररास स्थित गणेश मंदिर में भी दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

कार्यक्रम में वर्तमान पार्षद पुष्पा ईश्वर साहू की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम की प्रभारी लक्ष्मी साहू रहीं। इस अवसर पर दुर्गेश तारम एवं भुनेश्वर यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा मंडल बालोद द्वारा आयोजित इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न मंदिरों में कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के बाद सभी स्थानों से कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण जय स्तंभ चौक स्थित अटल परिसर में किया गया।

Related Articles

Back to top button