







भिलाई थाना सुपेला अपराध क्रमांक 1406/26 में पशु तस्करी के मामले में फरार वाहन चालक *शरद यादव उर्फ शरद यदु, निवासी राजनांदगांव* को पुलिस ने राजनांदगांव से गिरफ्तार किया है।
दिनांक 21.09.2026 को वाहन क्रमांक *CG 06 GZ 4506 (महिन्द्रा जीतो प्लस)* में एक बैल का मुंह बांधकर छावनी से सुपेला होते हुए नागपुर कत्लखाने ले जाया जा रहा था। नेहरू नगर भिलाई में वाहन पकड़ा गया था।
प्रकरण में परिचालक त्रिलोक पटेल पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी चालक को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।




*कार्यवाही में* थाना प्रभारी निरीक्षक एस.एन. सिंह, ASI अमरदास गंगेले व प्रधान आरक्षक अमर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।




