Aradhna news BalodBalodUncategorizedvideo खबरअंतर्राष्ट्रीयअपराधछत्तीसगढ़धर्म-कर्म-आस्थाराज्य
Trending

हीरापुर रोड पाडेपारा में हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ का आरोप, अज्ञात लोगों पर कार्रवाई की मांग

 

अविनाश साहू संवादाता पत्रकार 

बालोद, 5 अक्टूबर 2026। हीरापुर रोड स्थित पाडेपारा क्षेत्र के हनुमान मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

 

स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की अपील की है।

 

लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल से जुड़ी इस तरह की घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच की जानी चाहिए। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button