Uncategorized

रायपुर के Apple स्टोर से 173 iPhone चोरी का खुलासा:MP के कंजर गैंग ने 8 मिनट में चुराया, एक हजार CCTV फुटेज खंगालने के बाद मिला चोरो का सुराग

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के रायपुर के तेलीबांधा स्थित iPhone स्टोर में हुई 1.89 करोड़ की 173 आईफोन चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने करीब 265 किलोमीटर के दायरे में 1,000 CCTV फुटेज खंगाले।

जांच के दौरान एक गाड़ी की परछाई पुलिस के लिए अहम सुराग बनी। इसी के आधार पर चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस अब तक 125 iPhone बरामद कर चुकी है, जबकि करीब 40 फोन की तलाश जारी है। इस वारदात में पुलिस को कंजर गैंग पर शक है।

इस मामले में आरोपी राकेश कंजर और सैफ़ान की गिरफ्तारी हुई है। मुख्य सरगना राजेश कंजर समेत 3 आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही सैफ़ान ने बिकवाने में मदद की थी। दो आरोपी अभी फरार हैं। मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है।

8 मिनट में चोरी कर फरार हुए आरोपी

कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि, 24 अक्टूबर को तीन आरोपी चोरी की गाड़ी से तेलीबांधा स्थित iNext Apple Store पहुंचे थे।

आरोपियों ने महज 8 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। चोर स्मार्ट वॉच, हेडफोन और दुकान का DVR भी ले गए थे। इस मामले की जांच के लिए 40 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई थी।

4 राज्यों में भेजी गईं पुलिस टीमें

आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात तक भेजी गईं। जांच में पता चला कि आरोपी 24 अक्टूबर को रायपुर आए थे।

इसके बाद वे देवास गए और 31 अक्टूबर को दोबारा रायपुर पहुंचे। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से उनकी आवाजाही का पता लगाया।

गाड़ी की परछाई से मिला सुराग

करीब 265 किलोमीटर के दायरे में 1,000 CCTV फुटेज खंगालने के दौरान पुलिस को एक गाड़ी की परछाई दिखाई दी। इसी सुराग को आधार बनाकर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। जांच में चोरी के फोन इंदौर के सैफ़ान तक पहुंचने की जानकारी मिली।

पुलिस ने आरोपी राकेश कंजर और सैफ़ान को गिरफ्तार कर लिया है।

भेष बदलकर सैफान के घर पहुंची पुलिस

चोरी के सामान की कड़ी इंदौर तक पहुंचने के बाद पुलिस ने भेष बदलकर सैफ़ान के घर की निगरानी की। लगातार जांच और पीछा करने के बाद पुलिस ने अब तक 125 iPhone बरामद किए हैं। करीब 40 फोन अभी बरामद किए जाने बाकी हैं।

कंजर गैंग पर पुलिस को शक

पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में मध्यप्रदेश के देवास से जुड़े कंजर गैंग का नाम सामने आया है। इस गैंग से जुड़े लोगों पर अलग-अलग राज्यों में ट्रक से माल चोरी, हाईवे लूट और वाहन चोरी जैसी वारदातों में शामिल होने के आरोप रहे हैं। पुलिस की जांच में चोरी के फोन की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों की कड़ी भी सामने आई हैद

…

Related Articles

Back to top button