Uncategorized

CG में फर्जी-बाबा ने की लाखों की ठगी! 😡 जादू-टोना और बीमारी ठीक करने के नाम पर देता था झांसा, देर रात गुस्साई भीड़ ने थाने और बाबा के ठिकाने का किया घेराव, आरोपी अब पुलिस हिरासत में! ऐसे बाबाओं से सावधान रहें, अंधविश्वास में मत पड़

By Dinesh chourasiya

अंबिकापुर के रसूलपुर में कथित बाबा पर जादू-टोना और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप लगा है। मंगलवार रात बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

आक्रोशित लोगों ने उसके ठिकाने को भी घेर लिया, लेकिन वहां आरोपी नहीं मिला। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पुुलिस ने हिरासत में लिया है। मामला कोतवाली थाना इलाके का है।

कथित बाबा पर लाखों रुपए ठगी का आरोप लगा है।

9 महीने पहले रसूलपुर आया था नौशाद अली

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का रहने वाला नौशाद अली करीब 9 महीने पहले रसूलपुर निवासी दीपक खान के घर पहुंचा था। उसने खुद को सूफी सईद बाबा बताया और अपने ठिकाने का नाम ‘रकह बाबे शिफा’ रखा था।

आरोप है कि वह लोगों को जादू-टोना और बीमारी ठीक करने का भरोसा दिलाता था। खुद को रूहानी ताकतों का मालिक और खुदा का मसीहा बताकर लोगों को अपने प्रभाव में लेता था।

किसी से 75 हजार तो किसी से 9 लाख रुपए लेने का आरोप

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, कथित बाबा चमत्कार करने और बीमारियां ठीक करने का झांसा देकर लोगों से पैसे लेता था। निःसंतान दंपती को बच्चा होने का भरोसा भी दिलाता था।

शिकायतकर्ता आसीर अंसारी ने बताया कि नौशाद अली ने उससे फोन-पे और कैश के जरिए कुल 75 हजार रुपए लिए। वहीं, शिकायत में बैकुंठपुर के बाबा खान से 9 लाख रुपए, रसूलपुर के शाहिद से 4 लाख रुपए और यासीर खान से 75 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया गया है।

इसके अलावा आदिल से 10 हजार, सोएब अख्तर से 20 हजार, समीर सिद्दीकी से 20 हजार और लारेब अहमद से भी 20 हजार रुपए लेने की शिकायत की गई है। अन्य लोगों से भी हजारों रुपए लेने का आरोप है।

ठिकाने पर पहुंचे लोग, लेकिन नहीं मिला आरोपी

कई लोगों से ठगी की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने कथित बाबा के ठिकाने को भी घेर लिया था। हालांकि, वहां पहुंचने पर पता चला कि नौशाद अली मौजूद नहीं है। इसके बाद लोगों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने धारा 318(4) में दर्ज किया केस

लोगों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने नौशाद अली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को पुुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।द

…

Related Articles

Back to top button