Uncategorized
कार्तिक पूर्णिमा पर…खारुन नदी में भूपेश बघेल ने लगाई आस्था की डुबकी:पूर्व सीएम बोले- यह हमारी पुरानी परंपरा, स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद
By Dinesh chourasiya
कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के महादेव घाट पहुंचे। उन्होंने खारुन नदी में स्नान कर हटकेश्वर महादेव के दर्शन किए। सुबह करीब 5.30 बजे नदी में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने कहा कि कार्तिक महीने में स्नान करने की परंपरा छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चली आ रही है।







भूपेश बघेल ने कहा कि सूर्योदय से पहले स्नान करना स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। कार्तिक महीने में श्रद्धालु सुबह जल्दी उठकर नदी और सरोवरों में स्नान करते हैं। इसके बाद मंदिरों में पूजा-पाठ और दान-पुण्य करते हैं। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भी नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना की।









