Uncategorized

CG में डेढ़ लाख रिश्वत लेते पकड़ी गई GST अधिकारी अंचला गिरी सस्पेंड:छापा पड़ते ही नाली में फेंके नोटों के बंडल, गाड़ी छोड़ने कारोबारी से मांगे थे पैसे

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के कांकेर में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ी गई GST अधिकारी अंचला गिरी को सस्पेंड कर दिया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उन्हें एक स्क्रैप कारोबारी से गाड़ी छोड़ने के बदले रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। छापे के दौरान अधिकारी और उसके साथी ने पकड़े जाने के डर से नोटों के बंडल नाली में फेंक दिए थे।

शनिवार को ACB की टीम ने अधिकारी अंचला गिरी और इमरान को गिरफ्तार किया था। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है। यह कार्रवाई जगदलपुर ACB की टीम ने की है। राज्य कर विभाग ने अधिकारी को निलंबित कर उनका मुख्यालय जगदलपुर निर्धारित किया ह

10 लाख की पेनाल्टी लगाई, 2 लाख में मामला सेटल

शिकायतकर्ता कारोबारी मोहम्मद शोएब रंगरेज ने बताया कि 18 नवंबर को उनकी गाड़ी स्क्रैप लेकर जा रही थी। बिल होने के बावजूद गाड़ी को रोक लिया गया। उनका आरोप है कि अंचला गिरी GST में अधिकृत नहीं थीं, इसके बावजूद उन्होंने गाड़ी रुकवाई और 10 लाख रुपए की पेनाल्टी मांगी, जबकि गाड़ी में लोड माल की कीमत सिर्फ 3 लाख रुपए थी।

कारोबारी के मुताबिक, अधिकारी ने गाड़ी जब्त करने और कार्रवाई करने की धमकी दी। मामला सेटल करने के लिए पहले 2 लाख रुपए मांगे गए, फिर डेढ़ लाख रुपए देने की बात हुई। इसमें से 50 हजार रुपए पेनाल्टी के तौर पर कटाने और बाकी रकम घर पहुंचकर देने की बात तय हुई।

रिश्वत दिलाने में मदद करने वाला भी पकड़ाया

ACB की जांच में इमरान मेमन की भूमिका भी सामने आई है। आरोप है कि GST अधिकारी अंचला गिरी ने कारोबारी से रिश्वत की रकम इमरान मेमन के जरिए ली। इमरान मेमन (30) कांकेर के संजयनगर का निवासी है। उसके खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इमरान लाया था रिश्वत के पैसे

ACB अधिकारी रमेश कुमार मरकाम ने बताया कि रिश्वत की रकम मध्यस्थ इमरान मेमन लेकर आया था। उसने यह रकम GST अधिकारी अंचला गिरी को दी थी। मामले में इमरान की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

अधिकारी अंचला गिरी सस्पेंड

रिश्वतखोरी के इस मामले में कार्रवाई के बाद अंचला गिरी को सस्पेंड कर दिया गया है। राज्य कर विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि के दौरान अंचला गिरी का मुख्यालय राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय, जगदलपुर संभाग में निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

…

Related Articles

Back to top button