पड़ोसी ही निकली चोर! पेटी तोड़कर उड़ाए 10 लाख के जेवर, पति समेत 3 गिरफ्तार
By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के पाटन में घर से सोने-चांदी के जेवर और कैश चोरी मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाली महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला को घर में आने-जाने के दौरान जेवर रखने की जगह की जानकारी थी।







इसी का फायदा उठाकर उसने पेटी का ताला और कुंदा तोड़कर चोरी की। पाटन पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के जेवर, कैश, मोबाइल और 2 बाइक बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए है।





दरअसल, दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी की कल्याणी देवांगन (46) ने 17 नवंबर को पाटन थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि घर के कमरे में रखी पुरानी पेटी का ताला और कुंदा टूटा हुआ था। पेटी में रखे उनके, उनकी बहन और मां के पुराने सोने-चांदी के जेवर और कैश गायब थे।
घर आने-जाने वाली पड़ोसी पर हुआ शक
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस को पड़ोस में रहने वाली ज्योतिका सिंह (24) पर शक हुआ। ज्योतिका का प्रार्थिया के घर नियमित आना-जाना था। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस के मुताबिक ज्योतिका ने अपने परिचित लव कुमार साहू (25) के कहने पर ब्याज में पैसा कमाने के लिए चोरी की थी। उसे घर की व्यवस्था और जेवर रखे जाने की जगह की जानकारी थी। इसी के आधार पर उसने पेटी का ताला और कुंदा तोड़कर जेवर और नगदी निकाल लिए।
जेवर बेचकर रकम जुटाई, पति और परिचित को भी दिए
ज्योतिका ने चोरी किए गए कुछ जेवर ज्वेलर्स दुकान में बेच दिए और कैश ले लिए। इसके बाद चोरी के जेवर और रकम अपने पति मयूर उर्फ आकाश सिंह अवधिया (25) और लव कुमार साहू को भी दिए। पुलिस ने तीनों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया।
पुलिस ने जब्त किया चोरी का सामान
पुलिस ने ज्योतिका से एक्टिवा, वनप्लस मोबाइल, सोने के झुमके, ईयरिंग, गेहूं दाना, गोला दाना, टॉप्स, लॉकेट और 13 हजार रुपए नगद बरामद किए। जब्त सामग्री की कीमत 2 लाख 95 हजार 600 रुपए बताई गई है।
मयूर उर्फ आकाश से बाइक, रेडमी मोबाइल, चांदी की चेन और 6 हजार रुपए कैश बरामद किए गए। इनकी कुल कीमत 89 हजार 500 रुपए है। लव कुमार साहू से सोने के टॉप्स, वनप्लस मोबाइल, चांदी का ब्रेसलेट, 2 चांदी के लॉकेट और 7 हजार रुपए कैश मिले। इनकी कीमत 67 हजार 260 रुपए बताई गई है।
आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
पाटन थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने तकनीकी जानकारी और अन्य सबूतों के आधार पर मामले का खुलासा किया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही ह




