आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तट से टकराया चक्रवात अकवान:90kmph की रफ्तार से हवाएं चल रहीं; ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश, 4 लाख लोग शिफ्ट
By Dinesh chourasiya
चक्रवाती तूफान अकवान शुक्रवार सुबह करीब 7.30 से 8:30 बजे के बीच आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बीच गोपालपुर तट से टकराया। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 90kmph रही।







तूफान के असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश हो रही है। ओडिशा में करीब 4 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। इनके लिए 9,341 राहत शिविर बनाए गए हैं। साथ ही 423 रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं।
तूफान के चलते पूर्वी रेलवे ने 41 और दक्षिण पूर्व रेलवे ने 28 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी हैं। वहीं, 29 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।




तूफान का असर 10 राज्यों में पड़ सकता है। तमिलनाडु, पुडुचेरी के अलावा मध्य प्रदेश और झारखंड में भी मौसम बदल सकता है और बारिश हो सकती है
ओडिशा: भारी बारिश के बीच बुजुर्ग का रेस्क्यू किया गया
ओडिशा के गंजाम जिले में तारासिंग पुलिस थाने की टीम ने भारी बारिश के बीच घने जंगल और दुर्गम रास्तों से एक बुजुर्ग व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला।
प. बंगाल: गंगासागर में पर्यटकों को समुद्र तट से हटाया गया
चक्रवात ‘अकवान’ के असर से पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है। तटीय इलाकों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। खराब मौसम को देखते हुए गंगासागर में प्रशासन लगातार घोषणाएं कर रहा है और तीर्थयात्रियों व पर्यटकों से समुद्र तट खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहा है।





