तूफान ‘अकवान’ से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, दुर्ग रायपुर सहित प्रदेश भर लगातार बारिश
By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर दिखने लगा है। रायपुर में गुरुवार रात करीब 11 बजे के बाद मौसम बदला, ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। ठंड बढ़ने से कई जगह लोग अलाव जलाकर आग तापते नजर आए।







पेंड्रा में सुबह से बादल छाए हैं और रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है, जिससे पारा गिर गया है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को रायपुर समेत 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है – रायपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद। इन जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में बना तूफान ‘अकवान’ आज दोपहर उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट से गोपालपुर के पास टकरा सकता है। इस दौरान 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, झोंके 110 किमी तक पहुंच सकते हैं।




19 नवंबर को रायपुर में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम 15.9 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.6 डिग्री और सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुर्ग में 30 डिग्री रहा।




