भिलाई में PM ई-बस का हुआ ट्रायल:जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी 20 इलेक्ट्रिक बसें; 50 बसों को मिली है मंजूरी
By Dinesh chourasiya
दुर्ग-भिलाई में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बुधवार को पीएम ई-बस सेवा के तहत इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल किया गया। एक बस ट्रायल के लिए भिलाई पहुंची है। शासन ने दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के लिए कुल 50 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी दी है। पहले चरण में 20 बसों का संचालन शुरू करने की योजना है। जल्द ही ये बसें पहुंचने वाली हैं।







ई-बस सेवा शुरू होने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को आवागमन का नया विकल्प मिलेगा। इलेक्ट्रिक बसों से पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम होने के साथ प्रदूषण घटाने में भी मदद मिलेगी।
दुर्ग के सिकोला भाठा में बनेगा बस डिपो




ई-बसों के संचालन के लिए दुर्ग के कांदबरी नगर, सिकोला भाठा में डिपो तैयार किया गया है। यहां बसों की पार्किंग के साथ चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था की गई है। बसें डिपो से चार्ज होकर अलग-अलग रूटों पर यात्रियों को लेकर चलेंगी।
दुर्ग से रायपुर और आसपास के शहरों तक रूट
ई-बस सेवा के लिए दुर्ग, भिलाई, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और रायपुर तक अलग-अलग रूट प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें दुर्ग बस स्टैंड से पावर हाउस, बेरला, साजा और गंडई तक बसें चलाने की योजना है।
वहीं दुर्ग रेलवे स्टेशन से गुंडरदेही, पाटन, उतई, रायपुर बस स्टैंड, माना एयरपोर्ट और नया रायपुर तक भी बसों का संचालन प्रस्तावित है।
बसों में CCTV और लाइव लोकेशन की सुविधा
ई-बसों में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए CCTV कैमरे, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग और मोबाइल ऐप से टिकट लेने जैसी सुविधाएं देने की योजना है। इससे यात्री बस की लोकेशन और यात्रा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
11 रूटों पर चलाने की योजना
- ई-बस सेवा के लिए प्रस्तावित रूट इस प्रकार हैं:
- दुर्ग बस स्टैंड से बेरला बस स्टैंड
- दुर्ग रेलवे स्टेशन से गुंडरदेही
- दुर्ग रेलवे स्टेशन से चंदूलाल अस्पताल
- दुर्ग बस स्टैंड से पावर हाउस बस स्टैंड
- दुर्ग बस स्टैंड से साजा बस स्टैंड
- दुर्ग बस स्टैंड से गंडई बस स्टैंड
- दुर्ग रेलवे स्टेशन से पाटन
- दुर्ग बस स्टैंड से उतई
- दुर्ग रेलवे स्टेशन से रायपुर बस स्टैंड
- दुर्ग रेलवे स्टेशन से माना एयरपोर्ट
- दुर्ग रेलवे स्टेशन से नया रायप





