Uncategorized

दुर्ग भिलाई में 5000 के लालच में खाता दिया, 6 म्यूल खाताधारक गिरफ्तार पुलिस ने पासबुक, एटीएम, चेकबुक, सिम और मोबाइल जब्त किए

By Dinesh chourasiya

दुर्ग भिलाई में 5000 के लालच में खाता दिया, 6 म्यूल खाताधारक गिरफ्तार

पुलिस ने पासबुक, एटीएम, चेकबुक, सिम और मोबाइल जब्त किए

दुर्ग। थाना सुपेला, पद्मनाभपुर, मोहन नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले 6 खाताधारकों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों ने 5,000 से 15,000 रुपये के कमीशन के लालच में अपनी पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड एजेंटों के माध्यम से ठगों को दे दिए थे। इन्हीं खातों में साइबर ठगी के लाखों रुपये का लेन-देन हुआ।

*गिरफ्तार आरोपी -*
*सुपेला -* आशीष कुमार साहू (38) रिसाली, नितेश मसीह (36) चरोदा, धरम राज तिवारी (51) मॉडल टाउन
*पद्मनाभपुर -* अमित मिश्रा (32) जवाहर नगर, गिरजा सिन्हा (23) शक्ति नगर
*मोहन नगर -* रविन्द्र कुमार दिवान (42) ग्राम कादुल, बालोद

पुलिस ने पासबुक, एटीएम, चेकबुक, सिम और मोबाइल जब्त किए हैं।

*दुर्ग पुलिस की अपील -* किसी भी लालच में अपना खाता, एटीएम, सिम किसी को न दें। ठगी होने पर तुरंत *1930* पर कॉल करें।

 

Related Articles

Back to top button