Uncategorized

दुर्ग में 18 नवंबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम सुबह 8 बजे से सतनामी आश्रम सतनाम भवन, सिविल लाइन वार्ड क्रमांक-44, कसारीडीह में होगा

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। जिला प्रशासन और खेल-युवा कल्याण विभाग की ओर से 18 नवंबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के तीनों विकासखंडों के युवा हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम सुबह 8 बजे से सतनामी आश्रम सतनाम भवन, सिविल लाइन वार्ड क्रमांक-44, कसारीडीह में होगा।

युवा उत्सव में कुल 9 विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें विकसित भारत चैलेंज ट्रेक, लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज, पारंपरिक वेशभूषा और रॉकबैंड शामिल हैं। प्रतिभागियों को अपनी विधा से जुड़ी जरूरी सामग्री खुद लानी होगी।

15 से 29 साल के युवा ले सकेंगे हिस्सा

खेल-युवा कल्याण विभाग के अनुसार, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए युवाओं की उम्र 15 से 29 साल होनी चाहिए। वहीं, संगीतकारों के लिए उम्र सीमा 18 से 40 साल तय की गई है। उम्र की गणना 17 अगस्त 2026 की स्थिति में की जाएगी।

इच्छुक प्रतिभागियों को आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ जिला स्तर पर पंजीयन कराना होगा। प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी और पंजीयन के लिए प्रतिभागी स्पर्धा प्रभारी पोखन लाल साहू से संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने युवाओं से तय समय पर पहुंचकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की है।

जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जाएंगे

हर विधा में जिला स्तर पर पहला और दूसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

वहीं, केंद्र सरकार की ओर से तय विधाओं लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, वाद-विवाद और कविता लेखन में चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा उत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राष्ट्रीय युवा उत्सव 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा

Related Articles

Back to top button