Uncategorized

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकार:कोंडागांव-रायगढ़ के कलाकारों ने बस्तर की ढोकरा कला और पारंपरिक कारीगरी की दी जानकारी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इनमें कोंडागांव और रायगढ़ के कलाकार शामिल थे। राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड में पंजीकृत इन शिल्पकारों से मिलने की इच्छा जताई थी।

इसी के बाद कलाकारों का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली पहुंचा। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की पारंपरिक बेलमेटल कला और पीढ़ियों से चली आ रही कारीगरी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

बेलमेटल शिल्प छत्तीसगढ़, खासकर बस्तर की पहचान है। इस कला में धातु से देवी-देवताओं, पशु-पक्षियों और लोकजीवन से जुड़ी आकृतियां तैयार की जाती हैं।

बस्तर की प्रसिद्ध ढोकरा कला अपनी खास निर्माण शैली और बारीक कारीगरी के लिए जानी जाती है। कोंडागांव के कई परिवार पीढ़ियों से इस कला को आगे बढ़ा रहे हैं।

राष्ट्रपति ने शिल्पकारों से मिलने की जताई थी इच्छा

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत कोंडागांव और रायगढ़ के शिल्पकारों को राष्ट्रपति भवन में मुलाकात के लिए आमंत्रित किया गया था।

राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत और सचिव राजेश सिंह राणा भी मौजूद रहे।

पीढ़ियों से संभाल रहे पारंपरिक कला

बेलमेटल शिल्पकार पारंपरिक तरीके से धातु की आकृतियां तैयार करते हैं। इन कलाकृतियों में छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, लोकजीवन और परंपराओं की झलक मिलती है।

शिल्पकारों के लिए राष्ट्रपति से मुलाकात अपनी कला और हुनर को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचाने का अवसर रही।

Related Articles

Back to top button