Uncategorized

रायपुर में कॉस्मेटिक क्रीम बनाने के ठिकाने पर ड्रग विभाग का छापा बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार; तीन तरह के क्रीम और सीरम जब्त

By Dinesh chourasiya

पाकिस्तान में बनी प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री का मामला सामने आने के बाद अब रायपुर में बिना लाइसेंस कॉस्मेटिक क्रीम बनाने का कारोबार पकड़ा गया है। ड्रग विभाग की टीम ने महावीर नगर में महेंद्र सचदेवा के ठिकाने पर छापा मारा। यहां गोरा करने वाली क्रीम और सीरम बनाए जा रहे थे।

जांच में पता चला कि यहां पिछले करीब एक महीने से क्रीम बनाने का काम चल रहा था, जबकि इसके लिए जरूरी लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने मॉम व्हाइटनिंग क्रीम, ग्लैमरिक्स और क्विंज पर्ल फेस सीरम जब्त किए। इसके अलावा क्रीम बनाने और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान भी जब्त किया गया।

महेंद्र सचदेवा का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि उनका लाइसेंस खत्म हो गया है। विभाग की टीम ने सामग्री जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले रायपुर के गोल बाजार में पाकिस्तान में बनी प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री की सूचना पर ड्रग विभाग की टीम ने दुकानों में छापा मारा था। ओम ब्यूटी सेंटर से पाकिस्तान में बनी 236 क्रीम जब्त की गई थीं। इनमें 218 गोरी और 18 चांदनी क्रीम शामिल हैं। जब्त क्रीम की कीमत करीब 1.25 लाख रुपए बताई गई है।

महावीर नगर में किराए के मकान पर अवैध रूप से चलाया जा रहा बैन क्रीम का कारोबार।
ब्रांड के रैपर भी घर से बरामद हुए हैं।
क्रीम के सामान ड्रम में भरकर रखे गए थे।
घर से पैकेजिंग के सामान बिखरे मिले।
कारोबारी महेंद्र सचेदवा के घर छापा मारा गया।

एक दिन पहले प्रतिबंधित गोरी क्रीम जब्त

बैन के बावजूद बेची जा रही थी

मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि केंद्र सरकार के पाकिस्तानी उत्पादों के आयात पर बैन के बावजूद बाजार में यह क्रीम 300 से 550 रुपए तक में बेची जा रही थी।

दुकानदार ग्राहकों को चेहरा गोरा करने का दावा कर इसे बेच रहे थे। इस क्रीम में खतरनाक मात्रा में मरकरी यानी पारा होने की चेतावनी है। इसके इस्तेमाल से किडनी और नर्वस सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

।

दुकानों तक कैसे पहुंची क्रीम?

पाकिस्तान में बनी इस क्रीम की बिक्री को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि, आयात पर प्रतिबंध के बाद भी यह रायपुर के बाजारों तक कैसे पहुंची। गोल बाजार में ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने दुकानों में पहुंचकर जांच की।

टीम इस बात की पड़ताल कर रही है कि प्रतिबंधित क्रीम कहां से लाई गई और इसकी सप्लाई किस माध्यम से हो रही थी।

गोरा करने के दावे के साथ बेची जा रही थी क्रीम

दुकानदार ग्राहकों को क्रीम लगाने से चेहरे का रंग गोरा होने का दावा कर रहे थे। इसकी कीमत 300 से 550 रुपए तक बताई जा रही है।

हालांकि, क्रीम में मरकरी यानी पारा होने की चेतावनी दी गई है। इसका इस्तेमाल किडनी और नर्वस सिस्टम के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

उसने दावा किया कि ऑनलाइन इसकी कीमत 800 रुपए है, लेकिन वह इसे 300 रुपए में दे देगा। भुगतान के बाद दुकानदार ने रिपोर्टर के हाथ में क्रीम थमा दी। दुकानदार ने क्रीम के इस्तेमाल से चेहरे के रंग में बदलाव आने का दावा भी किया।

केस 2: पहले पहचानने से इनकार, फिर देने की पेशकश

भास्कर रिपोर्टर को गोल बाजार के एक थोक कॉस्मेटिक विक्रेता की जानकारी मिली। यहां पहुंचकर रिपोर्टर ने जब गोरी क्रीम के बारे में पूछा तो उसने पहले इसे पहचानने से इनकार कर दिया। जब रिपोर्टर ने खुद की पहचान आरंग के दुकानदार के रूप में बताई तो विक्रेता ने पूछा कितना माल ​चाहिए।

इसके बाद उसने अपना कार्ड थमाते हुए कहा कि 300 से 500 पीस तक का ऑर्डर देने पर ही आगे रेट संबंधी बातचीत होगी। मार्केट में ऑनलाइन रेट 800 है, उसके हिसाब से देख लेंगे।

केस 3: गोरी क्रीम नहीं मिली तो विकल्प के नाम पर दूसरी क्रीम बेची

यानी गोरी क्रीम के नाम पर बाजार में रंग निखारने वाले दूसरे उत्पादों की बिक्री भी जारी है। केंद्र सरकार ने 2 मई 2025 को लगाया प्रतिबंध केंद्र सरकार ने 2 मई 2025 को अधिसूचना जारी कर पाकिस्तान में बने या वहां से निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के सीधे या किसी अन्य व्यापार मार्ग से आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इसके बावजूद रायपुर के बाजारों में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखे उत्पादों का मिलना आयात प्रतिबंध के पालन और स्थानीय बाजार में इनकी आपूर्ति की निगरानी पर सवाल खड़े करता है।

सीडीएससीओ का अलर्ट, विदेश में भी जारी हो चुकी है चेतावनी

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने 8 सितंबर 2026 को देशव्यापी अलर्ट जारी कर गोरी ब्यूटी क्रीम और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम को भारत में बिक्री के लिए अनधिकृत घोषित किया था।

वहीं, न्यूजीलैंड की दवा नियामक संस्था मेडसेफ ने दिसंबर 2021 में गोरी क्रीम के कुछ संस्करणों में पारा और सीसा पाए जाने के बाद चेतावनी जारी की थी।

क्रीम में पारे की मात्रा कई गुना अधिक मिली थी

नागपुर में किडनी की परेशानी से जूझ रही करीब 18 महिलाओं के गोरी क्रीम का नियमित इस्तेमाल करने की बात सामने आई थी। किडनी विशेषज्ञों को 2023-24 से ऐसे मरीज मिल रहे थे।

इसके बाद इस क्रीम के नमूने की निजी लैब से जांच कराई गई। महाराष्ट्र एफडीए की जांच में पारे (मर्करी) की मात्रा कई गुना अधिक तक मिली थी।

पारा से पैरालिसिस तक का खतरा

डीकेएस के बर्न और प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. दक्षेश शाह ने बताया कि, इस क्रीम में मरकरी (पारा) की मात्रा निर्धारित सुरक्षित सीमा से कई गुना अधिक है। इसके इस्तेमाल से किडनी को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

इसके अलावा मरकरी का शरीर के नर्वस सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ता है, जिससे न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर स्थिति में व्यक्ति को पैरालिसिस तक हो सकता है।

Related Articles

Back to top button