Uncategorized

भिलाई के खुर्सीपार में बंद मकानों में चोरी की 02 घटनाओं का खुलासा, 01 आरोपी गिरफ्तार, 03 नाबालिक भी घटना में शामिल, ₹1.50 लाख का माल जप्त

By Dinesh chourasiya

भिलाई के थाना खुर्सीपार क्षेत्र में 13-14 नवंबर की रात 2 बंद मकानों में चोरी हुई थी। एक मकान से ₹10,000 नगद, दूसरे से ₹1,00,000 नगद, सोने-चांदी के आभूषण, गैस सिलेंडर, LED टीवी, गैस चूल्हा, इंडक्शन सहित सामान चोरी हुआ था।

CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना पर पुलिस ने आरोपी *शेखर गुप्ता (26), निवासी HCL कॉलोनी, खुर्सीपार* को गिरफ्तार किया। उसके साथ 03 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता भी सामने आई।

*जप्त माल :* नगद ₹14,750, चांदी 52 ग्राम, 02 गैस सिलेंडर, LED टीवी, गैस चूल्हा, इंडक्शन, 02 टीन तेल, पेटी व बाइक CG07 CM 7021 – कुल करीब *₹1,50,000*

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, तीनों बालक संप्रेक्षण गृह पुलगांव भेजे गए।

Related Articles

Back to top button