Uncategorized
भिलाई के खुर्सीपार में ड्राइवर ने मालिक को दिया धोखा, स्कॉर्पियो और 2.50 लाख रुपये लेकर हुआ फरार, सूरत से दबोच गया
By Dinesh chourasiya

भिलाई। खुर्सीपार पुलिस ने धोखाधड़ी कर स्कॉर्पियो वाहन और 2.50 लाख रुपये हड़पने वाले फरार ड्राइवर को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है।







आरोपी राजेश कुमार बिसनोई (31 वर्ष), निवासी बाड़मेर, राजस्थान पिछले 3 सालों से प्रार्थी नरेश कुमार माथुर के यहां ड्राइवर था। 29.11.2024 को शादी में जाने का बहाना बनाकर स्कॉर्पियो क्रमांक CG07 AR 0002 लेकर फरार हो गया। इसके अलावा वाहन के रखरखाव के नाम पर नगद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 2,50,000 रुपये भी हड़प लिए।
शिकायत पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 450/2026, धारा 316(4), 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम सूरत पहुंची और 19.11.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
वाहन और रकम की बरामदगी के लिए विवेचना जारी है।








