Uncategorized

अपनों ने ही किया विश्वासघात! महिला समूह की 4,14,800 रुपये की राशि के गबन के आरोप में अध्यक्ष गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

नगपुरा। ग्राम नागपुरा के सपूरा माता सहायता समूह की 12 महिला सदस्यों की मेहनत की बचत का हिसाब नहीं मिलने पर हड़कंप मच गया।

समूह का गठन 09 जून 2022 को किया गया था। सदस्यों की नियमित बचत और खाते में आई शासकीय सहायता राशि मिलाकर कुल 4,14,800 रुपये की राशि का हिसाब नहीं मिला।

महिलाओं का आरोप है कि समूह अध्यक्ष कीर्ति मंडले (28 वर्ष) द्वारा राशि ली जाती थी। 18 नवंबर 2026 को बैंक में जानकारी लेने पर पैसा खाते में नहीं मिला। पूछने पर अध्यक्ष ने राशि खर्च हो जाना बताया और पासबुक व हिसाब देने में टालमटोल करती रही।

इसके बाद महिलाओं ने थाना पुलगांव में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 1017/2026, धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर 20 नवंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दुर्ग पुलिस ने सभी महिला स्व-सहायता समूहों से अपील की है कि बचत और सरकारी राशि का लेन-देन पारदर्शी रखें, पासबुक और बैंक विवरण सभी सदस्यों के साथ साझा करें।

—

 

Related Articles

Back to top button