Uncategorized

यातायात पुलिस दुर्ग एवं जिला परिवहन कार्यालय दुर्ग द्वारा 21 से 22 नवंबर दो दिवसीय,नंदिनी थाना परिसर में लर्निंग लाइसेंस विशेष शिविर का आयोजन किया गया है शिविर में दो दिनो में 252 लोगो का लर्निंग लाइसेंस बनाना कर सभी लाइसेंस वितरण किया गया।

By Dinesh chourasiya

ई चालान, ट्रैफिक कार्ड लर्निंग एवं परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण, वाहन परमिट, फिटनेस एवं नामांतरण सहित विभिन्न कार्य का शिविर में निराकरण किया गया ।*

*उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग* के निर्देश पर धमधा के बाद नंदिनी क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग एवं जिला परिवहन कार्यालय (RTO) दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय विशेष परिवहन शिविर का आयोजन किया गया था । इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्र में निवासरत वाहन चालकों को परिवहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज बनवाने एवं नवीनीकरण कराने की सुविधा उनके नजदीक उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इन कार्यों के लिए जिला परिवहन कार्यालय दुर्ग तक आने-जाने की परेशानी न उठानी पड़े।

शिविर का आयोजन दिनांक 21 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक थाना परिसर नंदिनी, जिला दुर्ग में किया गया था । जिसमें दो दिनों में कुल 252 पात्र आम नागरिकों के लर्निंग लाइसेंस बनाये गये।

उक्त शिविर में लोगो के नवीन लर्निंग लाइसेंस एवं परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सुविधा। पुराने ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण। वाहनों के नवीन परमिट एवं परमिट नवीनीकरण का कार्य। वाहन फिटनेस संबंधी कार्य। वाहन स्वामित्व नामांतरण एवं अन्य परिवहन संबंधी दस्तावेजों के समस्यो का निराकरण किया गया।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आगामी दिनों में इस प्रकार के शिविर का आयोजन अन्य थाना क्षेत्रों में किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button