Uncategorized

भिलाई नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू। सुपेला में भाजपा की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संदेश।

By Dinesh chourasiya

भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, भिलाई नगर निगम चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसने का आह्वान

वरिष्ठ नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और चुनावी तैयारियों में जुटने का दिया संदेश

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई की संगठनात्मक बैठक जिला कार्यालय प्रियदर्शनी परिसर, सुपेला, भिलाई में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठनात्मक समन्वय तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। आगामी भिलाई नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसकर चुनावी तैयारियों में जुटने, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने तथा जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष एवं पुरब मंडल चुनाव प्रभारी विश्व विजय सिंह तोमर, भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती, प्रदेश मंत्री एवं सुपेला मंडल चुनाव प्रभारी जितेंद्र वर्मा, प्रदेश मंत्री एवं कोहका मंडल चुनाव प्रभारी संध्या परगनिहा, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, भिलाई नगर नगरी निकाय चुनाव सह प्रभारी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, सह प्रभारी कैलाश चंद्रवंशी एवं वैशाली नगर मंडल चुनाव प्रभारी दिनेश गांधी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की।

बैठक के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण, अनुशासन एवं सामूहिक सहभागिता से निरंतर मजबूत हुआ है। पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ता हैं, जो केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

नगर निगम चुनाव के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता

छत्तीसगढ़ क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने अपने संबोधन में संगठनात्मक एकजुटता, कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण है। पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी ढंग से संपन्न करना चाहिए। कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, निरंतर संवाद एवं संगठन के प्रति समर्पण ही पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आधार है। उन्होंने आगामी भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारी में जुटने तथा संगठन की गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया।

छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने युवाओं की भूमिका और संगठन में उनकी सक्रिय भागीदारी पर चर्चा करते हुए कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की ऊर्जा और भविष्य होती है। युवाओं को सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़कर भाग लेना चाहिए। युवाओं के उत्साह, सकारात्मक सोच एवं समर्पण से संगठन को नई दिशा और गति मिलती है। उन्होंने युवाओं को संगठन के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के बीच सक्रिय रहने का संदेश दिया।

भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती ने संगठनात्मक कार्यों में अनुशासन, समर्पण एवं सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए। आगामी नगरीय निकाय चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण हैं, ऐसे में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने आपसी समन्वय, निरंतर संपर्क एवं संगठनात्मक सक्रियता बनाए रखने पर जोर दिया।

जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने अध्यक्षीय संबोधन में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन जनसेवा, राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य करता है। आगामी भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। जनता के बीच निरंतर संपर्क, सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के माध्यम से चुनावी लक्ष्य हासिल करने के लिए अभी से तैयारी करनी होगी।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सुषमा जेठानी ने किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी भिलाई नगर निगम चुनाव में विजय के लक्ष्य के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।पश्चिम मंडल चुनाव संगठन प्रभारी संजय दानी,प्रभारी चंद्रकांता मांडले, सह प्रभारी मदन सेन, चुनाव संगठन प्रभारी मनीष पांडेय पुरब मंडल प्रभारी त्रिलोचन सिंह, विजय सिंह खुर्सीपार मंडल प्रवीण पांडेय, सह प्रभारी अनिल सोनी कैंप मंडल प्रभारी वैशाली नगर मंडल प्रभारी गोपाल कृष्ण वर्मा, सह प्रभारी रश्मि सिंह कोहका मंडल प्रभारी पारस जंघेल, राजेंद्र सिंह,जिला मिडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दीपक भौंडेकर, गोपाल साहु, शशी भगत, तरुण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहू, गोल्डी सोनी एवं मंडल महामंत्रीगण उपस्थित हुए

Related Articles

Back to top button