Uncategorized

नेशनल हाईवे-30 पर चलते ट्रक में लगी आग  ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान, आयरन ओर से भरा ट्रक जलकर खाक

By Dinesh chourasiya

बालोद के चिटौद गांव में NH-30 पर आयरन ओर से लदे 14 चक्का ट्रक में आग लग गई। रात करीब 1 बजे बिजली कार्यालय के सामने हुई घटना में ड्राइवर और कंडक्टर ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। ट्रक नारायणपुर के छोटे डोंगर स्थित आमदेई माइंस से आयरन ओर लेकर रायपुर जा रहा था।

आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा ट्रक उसकी चपेट में आ गया। सूचना पर धमतरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग बुझाई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। हादसे में 30 लाख रुपए से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है।

रायपुर जा रहा था ट्रक

ट्रक नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर स्थित आमदेई माइंस से आयरन ओर लेकर निकला था। रात करीब 1 बजे बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र के चिटौद गांव में NH-30 पर बिजली कार्यालय के सामने पहुंचा, तभी उसमें आग लग गई। ट्रक में आग लगते ही ड्राइवर और कंडक्टर ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।

देखते ही देखते पूरे ट्रक में फैल गई आग

ट्रक में आग लगने के बाद उसे बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन लपटें तेजी से फैलती गईं। कुछ ही देर में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलने पर धमतरी से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन वाहन के कर्मचारियों ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

ट्रक का नंबर CG-04-QH-9770 है। यह नारायणपुर निवासी रामानंद यादव का बताया गया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, आग लगने का असली कारण जांच के बाद ही पता चलेगा। ट्रक और उसमें लदे आयरन ओर को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। नुकसान 30 लाख रुपए से अधिक होने का अनुमान है।

…

Related Articles

Back to top button