
राजनंदगांव से सभा से लौटते समय बीजेपी नेता को मारी गोली मारकर हत्या 10 हथियार बंद लोगों ने दिया घटना को अंजाम
By Dinesh chourasiya

राजनांदगांव, । माओवादी प्रभावित क्षेत्र से फिर बड़ी घटना सामने आई है। जहां निर्दयी नक्सलियों ने एक बीजेपी नेता की हत्या कर दी है। वह दुर्गा पंडाल से पूजा कर घर लौट रहा था इसी दौरान औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा गांव में इस घटना को अंजाम दिया गया है। मामले पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि ये टारगेट किलिंग है।







इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार तारम मोहला में शुक्रवार को भाजपा की आमसभा में गए थे। उन्होंने सभा में आए लोगों को बताया था कि गांव में उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करवाई है। इसलिए वे पूजा करने के लिए जल्दी निकल रहे हैं। इसके बाद उनकी हत्या की सूचना मिली। इधर पुलिस ने अभी हत्या की वजह नहीं बताई है। बता दें कि बिरजू तारम पूर्व में भाजपा के मंडल महामंत्री थे और अभी जिला भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे।




10 हथियारबंद लोगों ने रोका
मामला जिले के मोहला मानपुर इलाके का है। जहां बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या की गई है। नक्सल प्रभावित इलाके में हुई घटना में बीजेपी नेता व किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बिरजू तारम (56) गांव में दुर्गा माता के पंडाल में पूजा कर घर लौट रहे थे, इसी दौरान उन्हें लगभग 10 हथियारबंद लोगों ने रोका और सीने में गोली मार दी। बताया गया कि घटना स्थल पर ही तारम की मौत हो गई।
यह टारगेट किलिंग है- अरुण साव
नक्सल क्षेत्र में हुई इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि यह टारगेट किलिंग है। हम कार्यकर्ताओं की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। राज्य सरकार गुंडाराज को संरक्षण दे रही है, इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे। छत्तीसगढ़ में शांति और कानून का राज कायम करेंगे।
हर एंगल से जांच की जाएगी
धुर नक्सल इलाके में बसे सरखेड़ी में हुई इस घटना में बीजेपी नेता को 4 गोलियां लगी है, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मामले पर एसपी रत्ना सिंह ने बताया कि शाम को मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। गोली मारकर हत्या की गई है। घटना की गंभीरता से लेते हुए सभी पहलू पर जांच की जाएगी।







