
डौंडी में सर्व आदिवासी समाज, सरपंचों और जनप्रतिनिधियों की बैठक; प्रभावित गांवों को उनका हक दिलाने के लिए उठी आवाज
62आदिवासी ग्राम सभाओं के अधिकारों और विकास की मांग तेज, DMF-CSR राशि के उपयोग में पारदर्शिता पर जोर
![]()
योगेश्वर जी की रिपोर्ट
डौंडी/बालोद, 10 अक्टूबर 2026। राजहरा लौह अयस्क खदान क्षेत्र की 62 ग्राम आदिवासी बहुल ग्राम सभाओं के विकास और अधिकारों को लेकर डौंडी के गोंडवाना भवन में बैठक आयोजित की गई। इसमें DMF और CSR की राशि के उपयोग, प्रभावित गांवों को मिले लाभ तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
नियम क्या कहती है।
• 12 जनवरी 2015 के बाद PMKKKY के तहत DMF के तहत संसद के द्वारा पारित Act (MMDR) of 1957, as amended in 2015 Section 9B of the MMDR Act gives specifications about DMFs. मा. मुख्यमंत्रीयो की (छ.ग.) अथवा प्रमुख विभाग (खनिज संसाधन) के निगरानी में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में उच्च प्राथमिकता प्रत्यक्ष रूप से खनन प्रभावितों को चिन्हांकित करने की जिम्मेदारी थी और है।
• जिला बालोद (छ.ग.) के भारत सरकार के उपक्रमों के अंतर्गत लौह अयस्क खदान राजहरा एक(01) मात्र लौहअयस्क खदान जो कि (PMKKKY) के तहत जिला खनिज न्यास निधि में प्रति माह लगभग 10 करोड़ रुपये की राशि जमा हो रहा है।
• उपरोक्त माइंस द्वारा लगभग एक हजार करोड़ की राशि 2015 से मार्च 2025 तक लगभग जिला बालोद खनिज न्यास निधि में जमा हुआ। PMKKKY के अनुसूचित क्षेत्रों के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, संविधान के अनुच्छेद 244 के साथ पठित V अनुसूची व VI अनुसूची में निहित प्रविधानो द्वारा निर्देशित किया गया था।
• उपरोक्त जिला बालोद के दल्लीराजहरा माइंस अनुसूचित जनजाति क्षेत्र व नगर पालिका दल्लीराजहरा के क्षेत्र में आता है (PMKKKY) के नियमावती अनुसार के12जनवरी 2015से 12 सितंबर 2025 तक लगभग एक हजार करोड़ की राशी जिला बालोद खनिज न्यास निधि में राजहरा माइंस प्रबंधन द्वारा जमा कराए नियमित: 50–60 प्रतिशत की राशि लौह अयस्क खदान के आसपास 5 कि.मी. कि त्रिज्या में में (CAG रिपोर्ट संख्या 05-वर्ष 2026) में सिधे/प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित ग्रामों की संख्या 26 घोषित (GIS)मैप द्वारा की है। CAG के अनुसार लगभग पाँच सौ करोड़ की राशि खनन संक्रियाओं से सिधे / प्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्र पर खर्च करने का प्रावधान है, । लेकिन उक्त ग्रामीण आदिवासी क्षेत्र में PMKKKY के प्रावधानों के अनुरूप वो कार्य हुए ही नहीं। बल्कि हुए कार्यों में भी CAG ने भ्रष्टाचार (अनियमितता) व PMKKKY के मकमद न पूरे होने की रिपोर्ट सार्वजनिक की है।
बैठक में
इस दौरान ज्ञानेश्वर प्रसाद साहू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष; भोलाराम नेताम, जनपद उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य; साधना शोरी, तुलेश्वर हिचामे, जिला अध्यक्ष तुकाराम कोर्राम और सरपंच संघ अध्यक्ष ममता मांडवी सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं उपसरपंच उपस्थित रहे।
बैठक के आयोजक भीष्म सिंह टंडन, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष डौंडी ने प्रभावित गांवों के विकास और ग्राम सभाओं के अधिकारों के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। बैठक में DMF और CSR की राशि के उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग भी उठी।






