Uncategorized
भिलाई में दुर्ग पुलिस की टीम ने 12 घंटे के अंदर लापता 3 बच्चियां सकुशल बरामद किया
By Dinesh chourasiya

थाना जामुल क्षेत्र से 10.10.2026 को तीन बच्चियों के घर से लापता होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना जामुल पुलिस व SCU टीम ने तत्काल तलाश शुरू की।







बच्चियों की बरामदगी के लिए पुलिस की 5 टीमें बनाई गईं। टीमों ने सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले, आसपास के क्षेत्रों में जांच की, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और रेलवे स्टेशन सहित संभावित स्थानों पर चेकिंग की।
लगातार प्रयासों से तीनों बच्चियों को 12 घंटे से कम समय में सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस कार्रवाई में महिला रक्षा टीम व SCU की अहम भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने टीम के कार्य की सराहना की, परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।




*दुर्ग पुलिस की अपील:* बच्चे के लापता होने पर बिना देरी नजदीकी थाने या 112 पर सूचना दें।




